बलिया
बलिया जनपद के मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पत्रावलियों के रखरखाव में भारी लापरवाही और अव्यवस्था मिलने पर सीडीओ ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है।
मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान कक्ष संख्या 16 (DDO कार्यालय) में अलमारियों पर पत्रावलियों का कोई विवरण अंकित न होने पर सीडीओ ने गहरी नाराजगी जताई और तत्काल संबंधित कर्मियों के वेतन पर रोक लगा दी। इसके अलावा DSWO, DDWO, DPRO और कृषि रक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्यालयों में भी फाइलों की स्लिप गायब मिली, जिसे तुरंत ठीक कर ‘रजिस्टर ऑफ फाइल’ बनाने का निर्देश दिया गया।
कार्यालयी ढांचे में बदलाव के निर्देश
नीलामी और प्रबंधन: DRDA हॉल में रखी पुरानी अलमारियों और फाइलों की नीलामी करने तथा पत्रावलियों को वर्षवार व विधानसभावार व्यवस्थित करने को कहा गया।
तकनीकी सुधार: कंप्यूटर रूम में संसाधनों की कमी दूर करने के लिए नए कंप्यूटरों की मांग भेजने और वाटर टैंक के खराब ‘ऑटो-कट’ सिस्टम को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
स्पेस यूटिलाइजेशन: विकास भवन और मनरेगा कार्यालय की लॉबी का उपयोग कार्यालयी कार्यों के लिए करने का निर्णय लिया गया।
सीडीओ ने कार्यालयों में प्रकाश की व्यवस्था सुधारने, पर्दें लगाने और मुख्य गेट सहित NRLM गेट पर सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने पटल सहायकों को अपनी मेज पर नाम पट्टिका लगाने और DC चैम्बर में विभागीय लोगो स्थापित करने को भी कहा।
सीडीओ ओजस्वी राज ने स्पष्ट संदेश दिया कि सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही अनिवार्य है। फाइलों का विवरण अपडेट न रखने वाले और कार्य में लापरवाही बरतने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
महराजगंज जनपद के सिंदूरिया थाना क्षेत्र स्थित झंझनपुर चौराहे के पास शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब मुख्य मार्ग के किनारे एक पेड़ से 16 वर्षीय किशोर का शव लटका हुआ पाया गया। मृतक की पहचान राज शर्मा के रूप में हुई है। pic.twitter.com/DiF2wJOq5v
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 13, 2026























