सूरजपुर मखैना में हज़रत शेर मियां का 33वां उर्स संपन्न: अकीदत के साथ उमड़ा जायरीनों का सैलाब

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना के ग्राम सूरजपुर मखैना में आज हज़रत शेर मियां अल्लाह वाले का 33वां उर्स पूरी अकीदत और सादगी के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना के ग्राम सूरजपुर मखैना में आज हज़रत शेर मियां अल्लाह वाले का 33वां उर्स पूरी अकीदत और सादगी के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर दूर-दराज से आए भारी संख्या में जायरीनों और श्रद्धालुओं ने दरगाह पर हाजिरी दी।

उर्स के दौरान गाँव में मेले जैसा रौनक भरा माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने मजार पर चादरपोशी कर मत्था टेका और देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआएं मांगीं। मेले में सजी जलेबी, पकौड़ी, टिक्की, फूलों की माला और टोपियों की दुकानों पर जायरीनों की भारी भीड़ देखी गई।

इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में मुनीर खान, शहनवाज, दानिश, शहजाद, आमिर खान, राशिद खान, हाफिज नूर हसन, शफीक, आरिफ, सद्दाम, रौनक और फिरोज सहित तमाम ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.