नरौरा में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नरौरा डिबाई विधानसभा क्षेत्र के नरौरा स्थित लाला ज्वाला प्रसाद सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में रविवार को ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ का गरिमामयी आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नरौरा डिबाई विधानसभा क्षेत्र के नरौरा स्थित लाला ज्वाला प्रसाद सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में रविवार को ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ का गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन और ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

सम्मेलन में विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि वी. भागैया और डॉ. महामंडलेश्वर सुरेंद्रानंद गिरी महाराज ने अपने संबोधन में हिंदू समाज की एकता, संस्कृति और संस्कारों को भारत की आत्मा बताया। उन्होंने जोर दिया कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजन निरंतर आवश्यक हैं।

कार्यक्रम का संचालन संजय भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष खुशबू सिंह, पूर्व आईजी के.पी. सिंह, नरौरा चेयरमैन प्रतिनिधि किताब सिंह यादव, सत्यवीर सिंह यादव सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ सम्मेलन का सफल समापन हुआ।

 

Voice Of News24