बलिया: आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न, डीएम-एसपी ने शांति बनाए रखने की अपील की

बलिया

बलिया जनपद में आगामी महाशिवरात्रि, रमजान और होली के त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ‘पीस कमेटी’ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में आगामी महाशिवरात्रि, रमजान और होली के त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ‘पीस कमेटी’ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिले के संभ्रांत नागरिकों, डीजे संचालकों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने शासन और माननीय न्यायालय के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान किसी भी अराजक तत्व द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया गया, तो उसके विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि बलिया पुलिस द्वारा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और बाजारों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम प्रशासन ने उपस्थित नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए अपील की कि वे आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। अधिकारियों ने बिजली, पानी और साफ-सफाई जैसे बुनियादी इंतजामों को समय रहते दुरुस्त करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया। बैठक में सभी थानों के जिम्मेदार नागरिकों से संवाद कर संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया।

 

 

Voice Of News24