अलीगढ़
अलीगढ़ जनपद के क्वार्सी थाने में तैनात उपनिरीक्षक (दरोगा) रामवीर सिंह (58) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अलीगढ़ जनपद के क्वार्सी थाने में तैनात उपनिरीक्षक (दरोगा) रामवीर सिंह (58) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे मूल रूप से फिरोजाबाद के मकरंदपुर गांव के निवासी थे और 1987 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे।

परिजनों के अनुसार, रामवीर सिंह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एटा स्थित वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र सुदीप यादव ने बताया कि पिता लंबे समय से उपचाररत थे।
सूचना मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। एक अनुभवी अधिकारी के आकस्मिक निधन से विभाग और परिजनों में शोक की लहर है।
अनूपशहर: डंपर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिजनों का हंगामा@bulandshahrpol https://t.co/vKZaT2ubHT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2026





















