अलीगढ़
अलीगढ़ जनपद के अकराबाद थाना क्षेत्र के धौरी गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी कर ली। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अलीगढ़ जनपद के अकराबाद थाना क्षेत्र के धौरी गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी कर ली। दिल्ली निवासी सुनील, जो मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था, अपने ममेरे साले की शादी में शामिल होने ससुराल आया था।

बताया जा रहा है कि शादी के दौरान सुनील का पत्नी शिवानी (24) से झगड़ा हुआ, जिसके बाद सार्वजनिक रूप से मिली फटकार से वह बेहद आहत था। बुधवार रात शिवानी के मायके में दोनों अकेले थे। गुरुवार सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने गेट तोड़ा। अंदर शिवानी का शव बेड पर पड़ा था और सुनील फंदे से लटका हुआ था।

शिवानी चार माह से अनबन के कारण मायके में ही रह रही थी। एसएसपी नीरज कुमार जादौन के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अनूपशहर: डंपर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिजनों का हंगामा@bulandshahrpol https://t.co/vKZaT2ubHT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2026





















