अनूपशहर: डंपर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिजनों का हंगामा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर-अलीगढ़ मार्ग पर जेपी विश्वविद्यालय के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर-अलीगढ़ मार्ग पर जेपी विश्वविद्यालय के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। ग्राम नाहरी निवासी रहीस सिंह अपने पुत्र सौरभ के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में कीचड़ से बचने के प्रयास में उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकराकर अनियंत्रित हो गई।

सड़क पर गिरते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने रहीस सिंह को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र सौरभ घायल हो गया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम न कराने की मांग को लेकर पुलिस से तीखी नोकझोंक की और काफी देर तक हंगामा किया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने डंपर सहित चालक को हिरासत में ले लिया है और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Voice Of News24