बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई नगर के प्रतिष्ठित श्री राम इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी का 18वां स्थापना दिवस एवं वार्षिकोत्सव बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई नगर के प्रतिष्ठित श्री राम इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी का 18वां स्थापना दिवस एवं वार्षिकोत्सव बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन, वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ हुआ। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह में मुख्य अतिथि गिरीश कुमार सिंह (प्रधानाचार्य, डीपीबीएस महाविद्यालय, अनूपशहर) ने शिरकत की। वहीं, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मनीष कुमार सिंह (एसडीएम डिबाई) और विशिष्ट अतिथि मधुप कुमार सिंह (क्षेत्राधिकारी डिबाई) मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट सुभाष चंद्र सिंघल ने की। अतिथियों ने मेधावी छात्रों और उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन और संस्कार जीवन की सफलता के लिए अनिवार्य हैं।
संस्थान के अध्यक्ष सुरेश चंद्र तायल, सचिव प्रदीप कुमार गर्ग और प्रधानाचार्य डॉ. राजीव चतुर्वेदी ने कॉलेज की 18 वर्षों की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। अंत में प्रबंध समिति द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
सावितगढ़ मिल में तौल कांटों की औचक जाँच: सभी कांटे पाए गए शुद्धhttps://t.co/rE0o3h4oyt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2026





















