हौसलों की उड़ान: नरौरा की निशी श्रीवास्तव बनीं ‘मिसेज इंडिया 2026’

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नरौरा प्रतिभा और दृढ़ निश्चय की मिसाल पेश करते हुए नरौरा की निशी श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित ‘मिसेज इंडिया 2026’ का खिताब जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नरौरा प्रतिभा और दृढ़ निश्चय की मिसाल पेश करते हुए नरौरा की निशी श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित ‘मिसेज इंडिया 2026’ का खिताब जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 31 जनवरी 2026 को आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने ‘मिसेज टैलेंटेड’ का उप-खिताब भी अपने नाम किया।

निशी की यह यात्रा प्रेरणादायक रही है। बच्चों की सफलता के बाद मॉडलिंग में कदम रखने वाली निशी ने इससे पूर्व वर्ष 2024 में ‘नेशनल वीमेन अवॉर्ड’ और 2025 में ‘नेशनल वीमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड’ प्राप्त किया था। उनके पति, परमाणु ऊर्जा केंद्र के इंजीनियर अरविंद श्रीवास्तव ने इसे पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया।

उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर नरौरा एटॉमिक पावर स्टेशन के कम्युनिटी सेंटर में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट किए। शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष सरिता चौहान ने मंच संचालन किया, जबकि ब्रह्माकुमारी रागिनी दीदी ने उन्हें आशीर्वाद दिया। भविष्य में निशी अभिनय के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा आजमाना चाहती हैं।

 

Voice Of News24