सिद्धार्थनगर: डीसीएम की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पेडारी चौराहे पर हुआ हादसा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना खेसरहा क्षेत्र से एक दुखद समाचार प्राप्त हो रहा है। यहाँ के सकारपार चौकी अंतर्गत पेडारी चौराहे पर एक तेज रफ्तार डीसीएम (DCM) की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना खेसरहा क्षेत्र से एक दुखद समाचार प्राप्त हो रहा है। यहाँ के सकारपार चौकी अंतर्गत पेडारी चौराहे पर एक तेज रफ्तार डीसीएम (DCM) की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई।

हादसे का विवरण

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रोई के निवासी प्रहलाद यादव (उम्र 35 वर्ष), पुत्र मुक्कु यादव, किसी कार्यवश पेडारी चौराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित डीसीएम ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रहलाद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सकारपार चौकी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की मौत से प्रोई गाँव में मातम पसरा हुआ है।

 

Voice Of News24