महराजगंज: सरकारी पोखरे की जमीन पर अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का डंडा, लेखपाल ने रुकवाया कार्य

महराजगंज

महराजगंज जनपद के क्षेत्र के करौता गांव में सरकारी संपत्ति को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए राजस्व विभाग ने सख्त कदम उठाया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के क्षेत्र के करौता गांव में सरकारी संपत्ति को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए राजस्व विभाग ने सख्त कदम उठाया है। यहाँ सरकारी पोखरे की जमीन पर अवैध रूप से हो रहे मकान निर्माण को लेखपाल ने पुलिस बल के सहयोग से रुकवा दिया।

जानकारी के अनुसार, करौता टोला कंचनपुर निवासी कपिल द्वारा पोखरे की सुरक्षित जमीन पर दीवार बनाकर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। ग्रामवासी की सूचना पर पहुंचे लेखपाल दीपक कुमार सिंह और उपनिरीक्षक परशुराम सिंह ने मौके पर चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल बंद करा दिया।

लेखपाल ने बताया कि आरोपी को दो दिन पूर्व नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई थी, लेकिन आदेश की अवहेलना कर निर्माण जारी रखा गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि दोबारा प्रयास हुआ तो दंडात्मक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24