महराजगंज: पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चौक पुलिस ने भेजा जेल

महराजगंज

महराजगंज जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत चौक थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत चौक थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी रोशन कुमार (24 वर्ष), पुत्र कैलाश रजक, बिहार के समस्तीपुर जिले का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ 11 जनवरी 2026 को बीएनएस की धारा 137(2), 65(1), 87 और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा (मु0अ0सं0 08/2026) दर्ज किया गया था। रविवार, 8 फरवरी को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उपनिरीक्षक राहुल कुमार और कांस्टेबल अभय कुमार सिंह की टीम ने पूछताछ के बाद अभियुक्त को हिरासत में ले लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

 

Voice Of News 24