धानी बाजार
धानी बाजार के मैदान पर खेले गए ‘धानी प्रीमियम लीग’ के हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में धानी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ठाकुर नगर को 10 रन से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

धानी बाजार के मैदान पर खेले गए ‘धानी प्रीमियम लीग’ के हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में धानी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ठाकुर नगर को 10 रन से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। इस जीत के साथ ही पूरे क्षेत्र में खेल प्रेमियों के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए धानी की टीम ने सधी हुई शुरुआत की और निर्धारित ओवरों में 130 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से संगरील ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 33 रनों का योगदान दिया। 131 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ठाकुर नगर की टीम ने अंत तक कड़ा संघर्ष किया, लेकिन धानी के गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ के आगे उनकी पूरी टीम 120 रन पर ही सिमट गई।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. निशांत त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि दीपांशु मणि त्रिपाठी ने विजेता टीम के कप्तान रामू राय को 25,000 रुपये नकद व चमचमाती शील्ड प्रदान की। वहीं, उपविजेता ठाकुर नगर की टीम को 12,000 रुपये और शील्ड से संतोष करना पड़ा। फाइनल मैच में गेंद और बल्ले से प्रभावी प्रदर्शन करने वाले अमित मिश्रा उर्फ पाण्डु को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य स्थानीय युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारना और उन्हें एक बेहतर मंच प्रदान करना है।
छतारी: नवागंतुक थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने संभाला कार्यभार, अपराधियों को दी सख्त चेतावनीhttps://t.co/5vsyru5872
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 8, 2026





















