सिद्धार्थनगर: ई-रिक्शा की टक्कर का बदला लेने के लिए युवक की निर्मम हत्या, 24 घंटे में 4 गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना खेसरहा अंतर्गत ग्राम बनुहिया बुजुर्ग में शनिवार सुबह हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना खेसरहा अंतर्गत ग्राम बनुहिया बुजुर्ग में शनिवार सुबह हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने घटना में शामिल चार मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या थी पूरी घटना?

7 फरवरी 2026 की सुबह बनुहिया बुजुर्ग निवासी मनोज कुमार की दक्षिण बाग में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर गठित टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए रविवार को अनिल यादव, चैतू यादव, सुजीत यादव और कलावती को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, लोहे की रॉड और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

मामूली रंजिश बनी मौत का कारण

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। करीब 20-22 दिन पहले मृतक मनोज कुमार के ई-रिक्शा से अभियुक्त हरिओम की बाइक टकरा गई थी। इसी मामूली कहासुनी और रंजिश का बदला लेने के लिए हरिओम ने साजिश रची। उसने मुंबई में रह रहे अपने पिता (अनिल यादव) और भाई (सुजीत यादव) को विशेष रूप से हत्या करने के लिए गांव बुलाया। 7 फरवरी को सभी ने मिलकर मनोज के सिर पर घातक वार किए, जिससे इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व वाली टीम की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। पुलिस अब फरार अन्य आरोपियों की तलाश के साथ विधिक कार्यवाही में जुटी है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.