गोरखपुर: बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद ट्रैक पर सुसाइड करने पहुंची छात्रा, GRP ने मौत के मुँह से निकाला

गोरखपुर

गोरखपुरजनपद के वैलेंटाइन वीक के ‘रोज डे’ पर एक प्रेमी जोड़े के बीच हुआ विवाद शनिवार को उस समय खौफनाक मोड़ ले गया, जब एक 22 वर्षीय छात्रा आत्महत्या करने गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुँच गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुरजनपद के वैलेंटाइन वीक के ‘रोज डे’ पर एक प्रेमी जोड़े के बीच हुआ विवाद शनिवार को उस समय खौफनाक मोड़ ले गया, जब एक 22 वर्षीय छात्रा आत्महत्या करने गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुँच गई। गनीमत रही कि लखनऊ कंट्रोल रूम और गोरखपुर जीआरपी (GRP) की त्वरित कार्रवाई ने समय रहते युवती को ट्रेन के सामने से खींच लिया और एक बड़ा हादसा टल गया।

सहेली की सूझबूझ और हाईटेक पुलिसिंग ने बचाई जान

घटना दोपहर करीब 1 बजे की है। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र की रहने वाली ग्रेजुएशन की छात्रा ने स्टेशन पहुँचकर एक वीडियो बनाया और अपनी सहेली को भेजा, जिसमें उसने बॉयफ्रेंड से नाराजगी के कारण जान देने की बात कही थी। सहेली ने बिना देर किए 112 नंबर पर सूचना दी।

लखनऊ कंट्रोल रूम से अलर्ट मिलते ही गोरखपुर जीआरपी थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जब छात्रा स्टेशन परिसर में नहीं दिखी, तो पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस का सहारा लिया और उसकी लोकेशन प्लेटफार्म नंबर 3 के आखिरी छोर पर मिली।

सामने से आ रही थी ट्रेन, जीआरपी ने लगाया जीवन का दांव

पुलिस टीम जब मौके पर पहुँची, तो दृश्य रोंगटे खड़े कर देने वाला था। जींस और जैकेट पहने छात्रा ट्रैक के बीचों-बीच खड़ी थी और सामने से ट्रेन तेज रफ्तार में आ रही थी। पुलिसकर्मियों ने शोर मचाया, लेकिन छात्रा टस से मस नहीं हुई। समय की नजाकत को देखते हुए मुख्य आरक्षी आशुतोष मिश्रा, सिकंदर प्रसाद और आशुतोष सिंह ने दौड़ लगाकर छात्रा को ट्रेन पहुँचने से महज चंद सेकंड पहले ट्रैक से किनारे खींच लिया।

काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंपा

थाने लाकर छात्रा की विशेषज्ञों द्वारा काउंसलिंग कराई गई। पूछताछ में छात्रा ने बताया कि ‘रोज डे’ पर बॉयफ्रेंड से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया है। छात्रा ने भविष्य में दोबारा ऐसा कदम न उठाने का विश्वास दिलाया है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.