धानी/महराजगंज
भारत की समृद्ध संस्कृति, सभ्यता और भाषाई विविधता को आत्मसात करने के उद्देश्य से भारत पैदल यात्रा पर निकले कुशीनगर के युवा इंजीनियर सनोज कुशवाहा का बृहस्पतिवार को महराजगंज जनपद के धानी बाजार पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारत की समृद्ध संस्कृति, सभ्यता और भाषाई विविधता को आत्मसात करने के उद्देश्य से भारत पैदल यात्रा पर निकले कुशीनगर के युवा इंजीनियर सनोज कुशवाहा का बृहस्पतिवार को महराजगंज जनपद के धानी बाजार पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया। तिरंगा थामे युवाओं के हुजूम ने देशप्रेम के नारों के साथ यात्री का उत्साहवर्धन किया।
धानी-मेहदावल मार्ग पर युवा समाज के नेतृत्व में शनी गौड़, सत्यम, आदर्श दर्जनों युवाओं ने सनोज कुशवाहा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। युवाओं ने कहा कि सनोज की यह यात्रा देश की एकता और अखंडता का संदेश देने वाली है, जो नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
21 अक्टूबर 2022 से जारी है सफर
कुशीनगर जनपद के धर्मपुर गांव निवासी इंजीनियर सनोज कुशवाहा ने अपनी इस साहसिक यात्रा की शुरुआत 21 अक्टूबर 2022 को अरुणाचल प्रदेश से की थी। तब से लेकर अब तक वे देश के विभिन्न राज्यों की सीमाओं को लांघते हुए हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर चुके हैं।
स्वागत समारोह के दौरान सनोज कुशवाहा ने बताया कि उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत की विशाल सांस्कृतिक विरासत, अलग-अलग प्रांतों की सभ्यता और वहां की भाषाई विविधता को करीब से समझना और देशवासियों को आपसी भाईचारे का संदेश देना है।स्थानीय निवासियों ने सनोज के इस जज्बे की सराहना की और उनकी सुरक्षित व सफल यात्रा के लिए मंगलकामनाएं दीं।
उत्तर प्रदेश में 24 #IPS अफ़सरो का तबादला !!
UP में 11 जिलों के #कप्तान बदले गये !! pic.twitter.com/fuqdwsd0oY— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 5, 2026





















