कोल्हुई: विवाद सुलझाने पहुँची UP-112 पुलिस पर गंभीर आरोप,युवक को थप्पड़ मारने पर भड़के ग्रामीण

कोल्हुई

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा सोहट में पति-पत्नी के आपसी विवाद को सुलझाने पहुँची पीआरवी 112 नंबर पुलिस विवादों के घेरे में आ गई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा सोहट में पति-पत्नी के आपसी विवाद को सुलझाने पहुँची पीआरवी 112 नंबर पुलिस विवादों के घेरे में आ गई है। आरोप है कि मौके पर पहुँचे पुलिसकर्मियों ने पूछताछ के दौरान एक दलित युवक को सरेराह थप्पड़ जड़ दिया, जिससे परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

मिली जानकारी के अनुसार पिपरा सोहट गांव में एक दंपत्ति के बीच किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर युवक की पत्नी ने पुलिस सहायता के लिए 112 नंबर पर फोन कर दिया। सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस वाहन मौके पर पहुँच गया और मामले की छानबीन शुरू की।

पीड़ित युवक का आरोप है कि पुलिसकर्मी मामले को शांत कराने के बजाय उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने बिना किसी ठोस कारण के उसे थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने इसे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है।

युवक के साथ हुई इस बदसलूकी से परिजनों में रोष व्याप्त है। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे इस मामले की शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों से करेंगे और दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग करेंगे।

इस पूरे प्रकरण पर पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.