महराजगंज
महराजगंज नगर के बिस्मिल नगर इलाके में गुरुवार शाम कानून को हाथ में लेने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज नगर के बिस्मिल नगर इलाके में गुरुवार शाम कानून को हाथ में लेने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरी के आरोप में भीड़ ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रंगे हाथों पकड़ने का दावा
घटना गुरुवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से नालों के पाइप, मकानों के निर्माण कार्य का सामान और सड़क पर लगी वस्तुओं की चोरी हो रही थी। गुरुवार को मोहल्लेवासियों ने एक युवक को कथित तौर पर चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने अपना आपा खो दिया और युवक को घेरकर बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
पिटाई के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जिसमें युवक को असहाय स्थिति में देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि युवक पर चोरी का शक था।
पुलिस की प्रतिक्रिया
इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की कोई लिखित सूचना पुलिस को नहीं मिली थी, लेकिन वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। पुलिस अब वीडियो की बारीकी से जांच कर रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मेरठ जनपद में एक शराबी युवक का फिल्मी अंदाज पुलिस और प्रशासन के लिए जी का जंजाल बन गया। अनवर नामक युवक शराब के नशे में धुत होकर अचानक एक ऊंचे पेड़ पर जा चढ़ा और फिल्म ‘शोले’ के किरदार वीरू की तरह एक्टिंग करने लगा। pic.twitter.com/SBwjsEWHi8
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 29, 2026





















