बुलन्दशहर
बुलन्दशहर जनपद के डिबाई तहसील क्षेत्र के गांव तुलसीगढ़ी में बुधवार की देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों को एक प्राचीन शिवालय के मुख्य द्वार पर सफेद धातु की कीमती मूर्तियां बरामद हुईं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के डिबाई तहसील क्षेत्र के गांव तुलसीगढ़ी में बुधवार की देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों को एक प्राचीन शिवालय के मुख्य द्वार पर सफेद धातु की कीमती मूर्तियां बरामद हुईं। आशंका जताई जा रही है कि किसी मंदिर से चोरी की गई इन मूर्तियों को पकड़े जाने के डर से अज्ञात बदमाश यहाँ छोड़कर फरार हो गए हैं।

खेत पर गई किशोरी ने देखी बोरी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव की सीमा पर स्थित हरप्यारी देवी उमा विद्यालय के पास एक शिवालय है। बुधवार शाम करीब 4 बजे स्कूल प्रबंध कमेटी के सदस्य कृपाल सिंह की पुत्री काजल जब खेत की ओर गई, तो उसने मंदिर के दरवाजे पर एक संदिग्ध बोरी देखी। बोरी का मुंह खुला होने के कारण उसमें रखी भगवान शिव और हनुमान जी की मूर्तियां साफ दिखाई दे रही थीं।
पुलिस ने कब्जे में ली मूर्तियां
किशोरी की सूचना पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना दौलतपुर चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सफेद धातु की सभी मूर्तियों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि ये मूर्तियां किस मंदिर से चोरी की गई थीं और इन्हें यहाँ छोड़ने के पीछे बदमाशों का क्या मकसद था। इस घटना के बाद से क्षेत्र के अन्य मंदिरों की सुरक्षा को लेकर भी ग्रामीण चिंतित हैं।
सरकार सवर्ण विरोधी का तमगा न ले, यूजीसी कानून पर करें पुनर्विचार: रौशन सिंहhttps://t.co/gWB3uTS1Ij
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 29, 2026





















