डिबाई में दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही बाइक पर सवार दो जिगरी दोस्तों की मौत, नगर में छाया मातम

बुलन्दशहर

बुलन्दशहर जनपद के डिबाई नगर में सोमवार की रात एक ऐसा हृदयविदारक हादसा हुआ जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के डिबाई नगर में सोमवार की रात एक ऐसा हृदयविदारक हादसा हुआ जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। नेशनल हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो गहरे दोस्तों की जान चली गई। इस घटना के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है और पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त विवरण के अनुसार, 24 वर्षीय अरुण (पुत्र गौरी शंकर उर्फ पप्पू) और 23 वर्षीय गौतम (पुत्र छोटू उर्फ बाजी) सोमवार रात करीब 9:30 बजे कसेर से डिबाई की ओर लौट रहे थे। तभी नेशनल हाईवे स्थित पुलिया के पास अचानक एक आवारा पशु उनकी बाइक के सामने आ गया। रफ्तार और अचानक आए अवरोध के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पशु से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर काफी दूर जाकर गिरे और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ से उन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित करते ही खुशियां मातम में बदल गईं। बचपन के इन दो दोस्तों की एक साथ मौत की खबर ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय निवासियों ने हाईवे पर आवारा पशुओं की समस्या पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की है ताकि फिर किसी का घर न उजड़े।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.