मिर्जापुर
मिर्जापुर जनपद देश के 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर जनपद के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मिर्जापुर जनपद देश के 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर जनपद के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने विधिवत ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
ध्वजारोहण के उपरांत मंत्री आशीष पटेल ने परेड का निरीक्षण किया और पुलिस की विभिन्न टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत शानदार मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान पूरा मैदान देशभक्ति के नारों और बैंड की धुन से गुंजायमान रहा।
समारोह के विशेष अवसर पर मंत्री ने उत्कृष्ट सेवा और सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में गणतंत्र की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सुरक्षा व्यवस्था में जुटे जवानों के योगदान की जमकर सराहना की। इस मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहे।
बुलंदशहर: जिरौली इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस, छात्र-छात्राओं ने बिखेरी देशभक्ति की छटाhttps://t.co/UyIjerlQoI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 26, 2026





















