बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के विकास खंड दानपुर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नगला भीमपुर में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह बेहद हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के विकास खंड दानपुर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नगला भीमपुर में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह बेहद हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसके बाद समवेत स्वर में राष्ट्रगान का गायन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मुनेश कुमारी ने उपस्थित बच्चों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के मूल्यों—न्याय, समानता और स्वतंत्रता—को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। सहायक अध्यापक भारत शर्मा ने बच्चों को अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सबका मन मोह लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की इन प्रस्तुतियों की ग्राम प्रधान और अभिभावकों ने जमकर सराहना की। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ, ग्राम पंचायत सदस्य और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
बुलंदशहर: जिरौली इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस, छात्र-छात्राओं ने बिखेरी देशभक्ति की छटाhttps://t.co/UyIjerlQoI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 26, 2026





















