देवरिया: दबंगों ने गांव में दौड़ा-दौड़ा कर चलाईं गोलियां, दहशत में ग्रामीण, पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल

गौरीबाजार (देवरिया)

देवरिया जनपद के गौरीबाजार इलाके में शनिवार को जमीन के विवाद में जमकर खूनी खेल खेला गया। यहाँ के फुलवरिया टोला में दबंगों ने सरेआम रायफल से गोलियां बरसाईं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

देवरिया जनपद के गौरीबाजार इलाके में शनिवार को जमीन के विवाद में जमकर खूनी खेल खेला गया। यहाँ के फुलवरिया टोला में दबंगों ने सरेआम रायफल से गोलियां बरसाईं। जिससे पूरे गांव में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में दुबक गए।

क्या है पूरा मामला?

वीरेंद्र यादव नाम के व्यक्ति ने दो साल पहले एक जमीन खरीदी थी और वहां दीवार बनवाई थी। शनिवार को गांव के ही अशोक पांडेय और विनोद पांडेय अपने बेटों के साथ हाथों में रायफल और लाठी-डंडे लेकर वहां पहुँच गए। उन्होंने जबरन दीवार गिराना शुरू कर दिया। जब वीरेंद्र ने उन्हें रोका, तो दबंगों ने उन्हें बुरी तरह पीटा।

पुलिस आई और चली गई, फिर शुरू हुई फायरिंग

हैरानी की बात यह है कि मारपीट के बाद जब ग्रामीणों ने 112 नंबर पर पुलिस बुलाई, तो पुलिस मौके पर आई तो सही, लेकिन बिना कोई सख्त कदम उठाए वापस लौट गई। पुलिस के जाते ही दबंगों के हौसले और बढ़ गए। करीब एक घंटे बाद वे फिर रायफल लेकर लौटे और ग्रामीणों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

दहशत में गांव, कार्रवाई की मांग

गनीमत रही कि गोलियां किसी को लगी नहीं, लेकिन गोलियों की आवाज से पूरा गांव थर्रा उठा। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि अगर पुलिस पहली बार में ही आरोपियों को पकड़ लेती, तो दोबारा फायरिंग नहीं होती।

 

Voice Of News 24