बुलंदशहर: मतदाता पुनरीक्षण के लिए उमड़े नागरिक, डीएम ने परखी व्यवस्थाएं

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत सोमवार को तहसीलदार सदर कार्यालय में मतदाता मैपिंग से छूटे नागरिकों की महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत सोमवार को तहसीलदार सदर कार्यालय में मतदाता मैपिंग से छूटे नागरिकों की महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। इस दौरान जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  श्रुति ने स्वयं तहसील पहुंचकर पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया।

सुनवाई के दौरान बूथ संख्या 327 के मतदाता नोटिस के क्रम में अपने दस्तावेज़ों के साथ उपस्थित हुए। जिलाधिकारी ने मतदाताओं से सीधा संवाद करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा, “वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराना हर नागरिक का अधिकार है। यदि किसी तकनीकी कारण से आपकी मैपिंग नहीं हो पाई है, तो घबराएं नहीं। प्रशासन आपकी सहायता के लिए तत्पर है।”

पारदर्शिता पर जोर

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए

प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिहीन रखा जाए।

आवेदनों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से हो ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए।

इस मौके पर तहसीलदार सदर मनोज कुमार रावत, सुपरवाइजर हर किशोर एवं बीएलओ कुसुम गौड़ उपस्थित रहे। प्रशासन की इस सुगम पहल से मतदाताओं में संतोष दिखा और उन्होंने निर्वाचन विभाग की कार्यशैली की प्रशंसा की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.