महराजगंज:दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया उत्तर प्रदेश दिवस ,प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

चौक बाजार

महराजगंज दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन गौरवपूर्ण ढंग से किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन गौरवपूर्ण ढंग से किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं की रचनात्मक और बौद्धिक क्षमता को निखारने के लिए निबंध, भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के दर्जनों विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

विजेताओं ने लहराया परचम प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित होने पर मेधावियों में खुशी की लहर दौड़ गई। पायल गुप्ता ने प्रथम, सपना गुप्ता ने द्वितीय तथा निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।सरस्वती मौर्य ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रेमलता दूसरे और सविता सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।भाषण प्रतियोगिता मे नम्रता ने अपने ओजस्वी भाषण से प्रथम स्थान जीता। दिव्या को द्वितीय और श्रेया मिश्रा को तृतीय स्थान मिला।

युवाओं को किया प्रेरित इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट शेषनाथ ने उत्तर प्रदेश की गौरवशाली संस्कृति और ऐतिहासिक समृद्धि पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने प्रदेश के निरंतर हो रहे विकास में युवाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन सूर्य प्रकाश गुप्त तथा संयोजन फूलबदन द्वारा किया गया। इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.