दानपुर
बुलंदशहर जनपद के थाना डिबाई क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर चौकी क्षेत्र के दानपुर गांव में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना डिबाई क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर चौकी क्षेत्र के दानपुर गांव में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ राजकीय आलू फार्म के सामने दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
पीछे से मारी जोरदार टक्कर मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब पांच बजे एक ट्रक ने आगे चल रहे दूसरे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक शिवकुमार (32 वर्ष), पुत्र ओंकार सिंह, निवासी संभल, गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस और ग्रामीणों ने किया बचाव कार्य हादसे की सूचना मिलते ही दौलतपुर चौकी इंचार्ज राहुल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। स्थानीय निवासियों और पुलिस की मदद से घायल चालक को ट्रक से बाहर निकालकर तत्काल दानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
दानपुर स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने घायल शिवकुमार की गंभीर स्थिति और सिर की चोट को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। चौकी इंचार्ज राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया है और सड़क पर यातायात सुचारू कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की विधिक जाँच कर रही है।
बुलंदशहर: मानक विहीन सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का हंगामा, प्रधान और ठेकेदार को काम रोकने पर किया मजबूरhttps://t.co/115qniJXxe
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 24, 2026



















