निचलौल
महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौक मार्ग स्थित पड़री के पास एक अनियंत्रित ई-रिक्शा सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौक मार्ग स्थित पड़री के पास एक अनियंत्रित ई-रिक्शा सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। इस भीषण हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
तकनीकी खराबी बनी हादसे का कारण प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, ई-रिक्शा अपने गंतव्य की ओर जा रही थी, तभी अचानक उसका हैंडल जाम हो गया। चालक ने वाहन पर नियंत्रण पाने की कोशिश की लेकिन तकनीकी खराबी के कारण ई-रिक्शा असंतुलित होकर सीधे सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।
जिला अस्पताल में भर्ती स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मलबे में दबे घायल चालक को बाहर निकाला। उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से महराजगंज जिला अस्पताल भेजा गया जहाँ उसका उपचार जारी है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क किनारे के इन खतरनाक गड्ढों को जल्द भरा जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
वाराणसी जोन की नई पहल: व्हाट्सएप पर दर्ज कराएं गुप्त शिकायतें, एडीजी ने जारी किया नंबर 7839860411https://t.co/RkVzAoKk9b
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 23, 2026





















