बलिया: धर्म परिवर्तन और शादी के लिए दबाव बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

बलिया

बलिया जनपद की रसड़ा कोतवाली पुलिस ने एक किशोरी पर जबरन धर्म परिवर्तन और शादी का दबाव बनाने वाले आरोपी युवक को शुक्रवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद की रसड़ा कोतवाली पुलिस ने एक किशोरी पर जबरन धर्म परिवर्तन और शादी का दबाव बनाने वाले आरोपी युवक को शुक्रवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और छेड़खानी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला? शुक्रवार सुबह पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक युवक उनकी नाबालिग पुत्री को जबरन धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रताड़ित कर रहा है। परिजनों के अनुसार, आरोपी युवक किशोरी के साथ छेड़खानी करता था और शादी के लिए दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी भी देता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार ने तत्काल टीम गठित कर दबिश देनी शुरू की।

घर से दबोचा गया आरोपी मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद आरिफ अंसारी पुत्र एहसानुल हक, निवासी पश्चिम मुहल्ला (कस्बा रसड़ा) को उसके घर से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नाबालिगों के विरुद्ध होने वाले अपराधों और अवैध धर्मांतरण के मामलों में पुलिस कड़ा रुख अपना रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]