वाराणसी जोन की नई पहल: व्हाट्सएप पर दर्ज कराएं गुप्त शिकायतें, एडीजी ने जारी किया नंबर 7839860411

मऊ

मऊ जनपद के वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) ने अपराध नियंत्रण और पुलिस पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए एक आधुनिक व्हाट्सएप चैटबॉट सिस्टम का शुभारंभ किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) ने अपराध नियंत्रण और पुलिस पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए एक आधुनिक व्हाट्सएप चैटबॉट सिस्टम का शुभारंभ किया है। मऊ जिले सहित जोन के सभी नौ जनपदों में लागू इस प्रणाली के जरिए अब नागरिक घर बैठे ही अवैध गतिविधियों या पुलिस से जुड़ी शिकायतें गोपनीय रूप से दर्ज करा सकेंगे।

मऊ के पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने बताया कि एडीजी जोन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस नई डिजिटल व्यवस्था की जानकारी दी। इस सेवा का मुख्य उद्देश्य शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह सुरक्षित रखना है। व्हाट्सएप नंबर 7839860411 पर कोई भी व्यक्ति अवैध शराब, जुआ, नशीले पदार्थों की बिक्री या अन्य किसी भी गैर-कानूनी गतिविधि की सूचना दे सकता है। खास बात यह है कि शिकायतकर्ता घटना से जुड़े फोटो, वीडियो या वॉयस मैसेज भी प्रमाण के तौर पर भेज सकता है।

कैसे काम करेगा सिस्टम? यह एक स्वचालित चैटबॉट प्रणाली है। मैसेज करने पर यूजर को अपना जोन, मंडल, जिला और थाना चुनना होगा। इसके बाद अपराध की श्रेणी का चयन कर शिकायत दर्ज की जाएगी। इसकी निगरानी सीधे जिला, रेंज और जोन स्तर के पोर्टल से की जाएगी, ताकि त्वरित निस्तारण सुनिश्चित हो सके।

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि ‘पुलिस सतर्क मित्र’ बनकर इस सुविधा का लाभ उठाएं और समाज को अपराध मुक्त बनाने में अपना योगदान दें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.