मऊ
मऊ जनपद की कोतवाली नगर पुलिस ने एक सनसनीखेज अपहरण कांड का पर्दाफाश करते हुए गाजीपुर निवासी मंडी व्यापारी त्रिभुवन कुशवाहा को मिर्जापुर से सकुशल बरामद कर लिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद की कोतवाली नगर पुलिस ने एक सनसनीखेज अपहरण कांड का पर्दाफाश करते हुए गाजीपुर निवासी मंडी व्यापारी त्रिभुवन कुशवाहा को मिर्जापुर से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की ग्रैंड विटारा कार भी बरामद की है।
घटना 21 जनवरी 2026 की है, जब नवीन मंडी समिति के पास से अज्ञात बदमाशों ने व्यापारी का अपहरण कर लिया था। मंडी सचिव की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मोबाइल लोकेशन की मदद से पीछा शुरू किया। मऊ पुलिस ने मिर्जापुर की चील्ह पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर टेढ़वा चौकी के पास घेराबंदी की और बदमाशों को दबोच लिया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह अपहरण 32 लाख रुपये के लेन-देन के विवाद में किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में जितेंद्र सिंह (हिमाचल प्रदेश), अरविंद कहार, बेनी सिंह और अब्बू मुड़िया (सभी निवासी मध्य प्रदेश) शामिल हैं। आरोपियों ने बताया कि बकाया भुगतान न होने पर उन्होंने व्यापारी को जबरन कार में बैठाकर ले जाने की साजिश रची थी। पुलिस की इस मुस्तैदी की व्यापारिक संगठनों ने जमकर सराहना की है।
सिसवा बाजार में सनसनी: स्वर्ण व्यवसायी पर बाइक सवार बदमाशों ने झोंका फायर, बाल-बाल बची जानhttps://t.co/qqZheQjjn0
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 22, 2026





















