बुलंदशहर: ठगी का शिकार हुई महिला के लिए देवदूत बनी स्याना पुलिस, वापस कराए 52 हजार रुपये

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के बुलंदशहर में साइबर ठगों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना स्याना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के बुलंदशहर में साइबर ठगों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना स्याना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अथक प्रयासों के बाद एक महिला के साथ हुई 52,000 रुपये की ऑनलाइन ठगी की रकम को वापस बैंक खाते में सुरक्षित लौटवा दिया है।

मामला 2 दिसंबर 2025 का है, जब स्याना निवासी रेनू के साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके बेटे के इलाज के नाम पर सहानुभूति बटोरते हुए ऑनलाइन ठगी की थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में स्याना साइबर हेल्प डेस्क ने तकनीकी साक्ष्यों का पीछा किया और ठगी गई पूरी धनराशि को फ्रीज करवाकर वापस कराया।

रकम वापस पाकर पीड़िता ने प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने इस अवसर पर आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ पिन, ओटीपी या बैंक विवरण साझा न करें। यदि साइबर धोखाधड़ी होती है, तो तत्काल 1930 पर कॉल करें। इस सराहनीय कार्य में उ0नि0 ब्रजगोपाल, आनन्द कुमार और म0उ0नि0 अंकिता की मुख्य भूमिका रही।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.