बहराइच
बहराइच जनपद के थाना जरवल इलाके में पुलिस और गौकशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर कुल तीन शातिर गौकशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बहराइच जनपद के थाना जरवल इलाके में पुलिस और गौकशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर कुल तीन शातिर गौकशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार, मुड़ियाडीह के पास जंगल में गौकशी की गुप्त सूचना पर जब पुलिस टीम पहुंची, तो वहां गौवंश का मांस लेकर निकल रहे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से जाफर नामक गौकश घायल होकर गिर पड़ा, जिसे तत्काल दबोच लिया गया। मौके से उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने घटनास्थल से भारी मात्रा में कटा हुआ मांस, बांका, रस्सी और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में गौकशी और अवैध तस्करी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
सिसवा बाजार में सनसनी: स्वर्ण व्यवसायी पर बाइक सवार बदमाशों ने झोंका फायर, बाल-बाल बची जानhttps://t.co/qqZheQjjn0
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 22, 2026





















