सिसवा बाजार में सनसनी: स्वर्ण व्यवसायी पर बाइक सवार बदमाशों ने झोंका फायर, बाल-बाल बची जान

सिसवा

महराजगंज जनपद के सिसवा कस्बे के बाईपास रोड पर बुधवार रात बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर दिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवा कस्बे के बाईपास रोड पर बुधवार रात बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि व्यवसायी ने सूझबूझ दिखाई और समय रहते सुरक्षित स्थान की ओर भाग निकले, जिससे उनकी जान बच गई।

दुकान बंद कर लौट रहे थे घर वार्ड नंबर 25 मीराबा निवासी 40 वर्षीय गोविंद सोनी अपनी दुकान बंद कर रात करीब 8 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। जब वे बाईपास रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के पास पहुँचे, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने उन पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर गोविंद ने तत्काल बाइक छोड़ी और रेस्टोरेंट के अंदर भागकर अपनी जान बचाई। वारदात के बाद हमलावर निचलौल की ओर फरार हो गए।

पुलिस को मिला जिंदा कारतूस, जांच जारी घटना की सूचना मिलते ही कोठीभार थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह और सिसवा चौकी पुलिस मौके पर पहुँची। स्थानीय लोगों को घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस मिला है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घायल अवस्था (घबराहट और मामूली चोट) में व्यवसायी को सिसवा पीएचसी ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की पहचान के लिए टीम गठित कर दी गई है। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर भारी रोष व्याप्त है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.