काशी को मिली नई वैश्विक पहचान, 11 वर्षों में ₹55,000 करोड़ की परियोजनाओं से बदली सूरत: सीएम योगी

वाराणसी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी (वाराणसी) के कायाकल्प और वहां हो रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि आज काशी एक नई वैश्विक पहचान के साथ दुनिया के सामने उभरी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी (वाराणसी) के कायाकल्प और वहां हो रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि आज काशी एक नई वैश्विक पहचान के साथ दुनिया के सामने उभरी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप पिछले 11 वर्षों में काशी के सर्वांगीण विकास के लिए 55,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं।

 

सीएम योगी ने विकास के आंकड़ों को साझा करते हुए जानकारी दी कि स्वीकृत परियोजनाओं में से 36,000 करोड़ रुपये की योजनाएं पूरी कर जनता को समर्पित (लोकार्पित) की जा चुकी हैं। शेष परियोजनाएं युद्धस्तर पर प्रगति पर हैं, जिन्हें जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि बुनियादी ढांचे, पर्यटन, आध्यात्मिकता और आधुनिक सुविधाओं के समन्वय से काशी आज प्राचीनता को संजोते हुए आधुनिकता की नई ऊंचाइयों को छू रही है। इन परियोजनाओं ने न केवल स्थानीय लोगों का जीवन सुगम बनाया है, बल्कि काशी को पर्यटन और संस्कृति के अंतरराष्ट्रीय केंद्र के रूप में और अधिक मजबूती प्रदान की है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.