वाराणसी: सीएम योगी ने काशी में दर्शन-पूजन के बाद विपक्ष को ललकारा, बोले’AI वीडियो के जरिए फैलाया जा रहा झूठ

वाराणसी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी दौरे के दौरान बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में मत्था टेकने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर तीखा हमला बोला।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी दौरे के दौरान बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में मत्था टेकने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने मणिकर्णिका घाट और दालमंडी में चल रहे विकास कार्यों को लेकर विपक्षी नेताओं द्वारा फैलाए जा रहे दावों को ‘सुनियोजित भ्रम’ करार दिया।

 

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि दालमंडी चौड़ीकरण के दौरान मकानों और दुकानों को तोड़े जाने की भ्रामक खबरें AI द्वारा तैयार किए गए फर्जी वीडियो के माध्यम से फैलाई जा रही हैं। उन्होंने विपक्ष की निंदा करते हुए चेतावनी दी कि जनभावनाओं को भड़काने की ऐसी किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम ने कहा, विपक्ष ने ठीक वैसा ही भ्रम फैलाने की कोशिश की है जैसा काशी विश्वनाथ धाम निर्माण के दौरान किया गया था।

विरासत के साथ विकास का हवाला देते हुए सीएम योगी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में काशी की कायापलट हुई है। उन्होंने घोषणा की कि वे स्वयं विकास के ‘पहले और बाद’ के फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराएंगे ताकि सच जनता के सामने आ सके। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि काशी को बदनाम करने वाली ताकतों का पर्दाफाश होना चाहिए और जो लोग डिजिटल तकनीकों का दुरुपयोग कर समाज को गुमराह कर रहे हैं, उनके विरुद्ध सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी।

 

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.