बांसी: राप्ती तट पर ऐतिहासिक माघ मेले का आगाज, एडीएम ने किया विधिवत उद्घाटन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी कस्बे में राप्ती नदी के पावन तट पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक माघ मेले का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी कस्बे में राप्ती नदी के पावन तट पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक माघ मेले का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। आपको बताते चले की अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम निखिल चक्रवर्ती, सीओ रोहिणी यादव और नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और विधि-विधान से पूजन कर मेले का उद्घाटन किया।

उद्घाटन के पश्चात अतिथियों ने मेला संस्थापक पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और मेला ध्वज फहराया। मौनी अमावस्या के पावन स्नान के अवसर पर आयोजित होने वाला यह मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर है। एडीएम गौरव श्रीवास्तव ने अधिकारियों को मेले में सुरक्षा और शांति व्यवस्था के कड़े इंतजाम रखने के निर्देश दिए।

नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का आश्वासन दिया और जनता से मेले को भव्य बनाने में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम के दौरान अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश सिंह, कोतवाल मृत्युंजय पाठक, डॉ. ज्ञानेंद्र द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए मेला परिसर में चौबीस घंटे निगरानी रखी जाएगी।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.