बस्ती: रफ़ीक नगर में मौत का जाल बिछा रहे बिजली के तार, ‘वसूली’ में मस्त विभाग को हादसे का इंतज़ार!

बस्ती

बस्ती जनपद के मोहल्ला रफ़ीक नगर (बेलवा डाढ़ी) में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बस्ती जनपद के मोहल्ला रफ़ीक नगर (बेलवा डाढ़ी) से बिजली विभाग की संवेदनहीनता की एक डराने वाली तस्वीर सामने आ रही है। यहाँ गलियों में नीचे तक लटकते जर्जर बिजली के तार राहगीरों और स्थानीय निवासियों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। ताज्जुब की बात यह है कि विभाग सब कुछ जानकर भी अनजान बना हुआ है।

वसूली में अव्वल, सेवा में फिसड्डी

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की प्राथमिकता में केवल बिल वसूली और मीटर रीडिंग ही शामिल है। जब राजस्व इकट्ठा करने की बात आती है तो विभाग की सक्रियता देखते ही बनती है, लेकिन जब जनता की सुरक्षा के लिए बुनियादी सुविधाएं जैसे बिजली के पोल और तारों को दुरुस्त करने की बात आती है, तो विभाग ‘ज़ीरो’ साबित होता है।

वर्षों की मांग, सिर्फ मिला आश्वासन और बहानेबाजी

रफ़ीक नगर के वासियों ने बताया कि वे बीते कई सालों से मोहल्ले में बिजली के पोल लगाने की गुहार लगा रहे हैं। आरोप है कि विभाग के निचले स्तर के कर्मचारी और जिम्मेदार अधिकारी जनता की सुरक्षा को ताक पर रखकर केवल टालमटोल कर रहे हैं। जब भी शिकायत की जाती है, तो बजट न होने या अन्य तकनीकी बहाने बनाकर पल्ला झाड़ लिया जाता है।

हादसे को दावत देता प्रशासन का मौन

वर्तमान में स्थिति ऐसी है कि लोग मौत के साए में जीने को मजबूर हैं। लटकते तारों की वजह से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। मोहल्ले वालों का कहना है कि क्या विभाग को किसी मासूम की जान जाने का इंतज़ार है?

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.