बागपत: छपरौली पुलिस की मुठभेड़ में 25 हजारी बदमाश इमरान घायल, पैर में लगी गोली

बागपत

बागपत जनपद के थाना छपरौली क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी इमरान पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बागपत जनपद के थाना छपरौली क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी इमरान पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

18 आपराधिक मामलों में था वांछित पुलिस के अनुसार, इमरान एक शातिर अपराधी है, जिस पर लूट, डकैती और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह काफी समय से गैंगस्टर के एक मामले में फरार चल रहा था और पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ छपरौली थाना पुलिस क्षेत्र में संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक सवार बदमाश इमरान ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में गोली इमरान के पैर में लगी। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा, कारतूस और एक बिना नंबर की बाइक बरामद की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे जेल भेजा जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.