महराजगंज: यूट्यूबर से शादी की जिद में युवती ने खाया जहर, हालत गंभीर

महराजगंज

महराजगंज: जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ अपने यूट्यूबर प्रेमी से शादी की जिद पूरी न होने पर एक युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज: जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ अपने यूट्यूबर प्रेमी से शादी की जिद पूरी न होने पर एक युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवती की हालत नाजुक बनी हुई है और जिला अस्पताल में उसका उपचार जारी है।

सोशल मीडिया पर हुआ था प्यार जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी चंपारण (बिहार) की रहने वाली इस युवती की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए महराजगंज के एक प्रसिद्ध यूट्यूबर से हुई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्रेम-प्रसंग में बदल गई। युवक के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं। शादी का दबाव बनाने के लिए युवती युवक के घर चिऊंटहां इलाके में पहुँच गई, जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखा विवाद शुरू हो गया।

पुलिस चौकी के बाहर उठाया आत्मघाती कदम मामला बढ़ता देख पुलिस ने दोनों को चिऊंटहां चौकी बुलाकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन घंटों की बातचीत के बाद भी कोई समझौता नहीं हो सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चौकी से बाहर निकलते ही आक्रोशित युवती ने जहर खा लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और मुँह से खून आने लगा। पुलिस ने आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सिंदुरिया थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]