कपिलवस्तु: कड़ाके की ठंड में नगर पंचायत ने दिया राहत का संबल, कर्मचारियों को वितरित की गईं जैकेट

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के क्षेत्र में बढ़ रही भीषण शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए नगर पंचायत कपिलवस्तु द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के क्षेत्र में बढ़ रही भीषण शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए नगर पंचायत कपिलवस्तु द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। बुधवार, 14 जनवरी 2026 को अध्यक्ष प्रतिनिधि जावेद आलम और विभिन्न वार्डों के सभासदगणों ने मिलकर नगर पंचायत के कर्मचारियों को ठंड से बचाव हेतु जैकेट वितरित कीं।

 

कर्मचारियों के प्रति जताया आभार अध्यक्ष प्रतिनिधि जावेद आलम ने कहा कि हमारे सफाई कर्मचारी और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले कर्मी कड़ाके की ठंड और घने कोहरे में भी नगर को स्वच्छ रखने के लिए सुबह से ही काम पर जुट जाते हैं। उनकी सेहत और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। इस दौरान कार्यालय स्टाफ, सफाई नायकों और क्षेत्र के सभी स्वच्छता दूतों को जैकेट प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।

सभासदों की रही गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर नगर पंचायत के समस्त सभासद और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जैकेट पाकर कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने इस मानवीय पहल के लिए नगर पंचायत प्रशासन का आभार जताया। स्थानीय लोगों ने भी अध्यक्ष प्रतिनिधि के इस निर्णय की सराहना की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.