बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के सशस्त्र सेना वेटरन्स डे के गौरवशाली अवसर पर जिलाधिकारी आवास पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सशस्त्र सेना वेटरन्स डे के गौरवशाली अवसर पर जिलाधिकारी आवास पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रुति ने देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले पूर्व सैनिकों, 1971 के युद्ध नायकों और वीर नारियों को सम्मानित किया।
शौर्य और बलिदान को दी गई सलामी समारोह के दौरान 10 वीर नारियों और लगभग 35 पदक विजेता पूर्व सैनिकों को माला, शॉल, स्मृति चिन्ह और प्रशंसा पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे सैनिकों का साहस और समर्पण अतुलनीय है। उनके बलिदान के कारण ही आज देश सुरक्षित है। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से सैनिकों के परिवारों के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।
Field Marshal करिअप्पा की स्मृति में आयोजन कार्यक्रम में वेटरन्स डे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि वर्ष 2016 से प्रतिवर्ष 14 जनवरी को यह दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारतीय सेना के प्रथम कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा की सेवानिवृत्ति की याद में समर्पित है। इस गौरवपूर्ण क्षण में एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय और जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (नौसेना) अनिल कुमार शर्मा सहित कई सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नेपाल के गोपालपुर में ‘मिनी गोरखनाथ मंदिर’ में मकर संक्रांति की धूम, खिचड़ी मेले की तैयारी तेजhttps://t.co/mhs9uLGLP4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 14, 2026























