सिद्धार्थनगर साइबर पुलिस की बड़ी कामयाबी: पीड़ित के खाते से उड़े ₹58,000 कराए वापस, चेहरे पर लौटी मुस्कान

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक पीड़ित की गाढ़ी कमाई के 58,000 रुपये वापस कराकर ईमानदारी और कार्यकुशलता की मिसाल पेश की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक पीड़ित की गाढ़ी कमाई के 58,000 रुपये वापस कराकर ईमानदारी और कार्यकुशलता की मिसाल पेश की है। पुलिस की इस सक्रियता से पीड़ित अभय कुमार त्रिपाठी के पूरे पैसे सुरक्षित उनके खाते में लौट आए हैं।

क्या था मामला?

चिल्हिया थाना क्षेत्र के ग्राम बभनान निवासी अभय कुमार त्रिपाठी के बैंक खाते से अज्ञात कारणों से ₹58,000 की धनराशि किसी अन्य खाते में स्थानांतरित हो गई थी। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने तत्काल साइबर क्राइम थाना सिद्धार्थनगर में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की त्वरित कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर तिवारी की टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी जांच शुरू की। साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए 14 जनवरी 2026 को पूरी धनराशि (₹58,000) पीड़ित के खाते में वापस करा दी। अपनी खोई हुई रकम वापस पाकर अभय कुमार ने पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

सराहनीय टीम: इस सफलता में निरीक्षक अरुण कुमार, मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार द्विवेदी, आरक्षी रामप्रवेश यादव, विशाल तिवारी और महिला आरक्षी प्रियंका का विशेष योगदान रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.