सिद्धार्थनगर: थाना मोहाना पुलिस ने ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत बालिकाओं को सिखाए सुरक्षा के सिद्धार्थनगर: थाना मोहाना पुलिस ने ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत बालिकाओं को सिखाए सुरक्षा के गुण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के महिला सशक्तिकरण अभियान को गति देते हुए थाना मोहाना पुलिस ने ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के अंतर्गत ‘बहु-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के महिला सशक्तिकरण अभियान को गति देते हुए थाना मोहाना पुलिस ने ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के अंतर्गत ‘बहु-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया। ककरहवा स्थित नेहरू इंटर कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

सुरक्षा एवं हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशानुसार, थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बालिकाओं को विभिन्न आपातकालीन नंबरों जैसे 1090 (वुमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 112 (पुलिस सहायता) के बारे में विस्तार से बताया। टीम ने जोर दिया कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में महिलाएं बिना डरे इन नंबरों का उपयोग करें।

साइबर अपराध और नए कानून पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान उपनिरीक्षक सुनील सिंह और महिला कांस्टेबल सुमन यादव ने छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराधों से बचने के तरीके सिखाए और 1930 साइबर हेल्पलाइन की उपयोगिता बताई। साथ ही, समाज में प्रचलित नए कानूनों और एंटी-रोमियो टीम की कार्यप्रणाली के बारे में भी जागरूक किया गया।

इस अवसर पर एसआई जयमाल यादव, हेड कांस्टेबल विनोद भारती सहित विद्यालय का स्टाफ और भारी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य समाज में महिलाओं के भीतर सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.