बुलंदशहर: गिल्ली नगला में मौत को दावत दे रहे बिजली के तार, विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा होने का डर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के चलते ग्राम पंचायत गिल्ली नगला के धर्मपुर क्षेत्र में ग्रामीणों की जान जोखिम में है।  पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के चलते ग्राम पंचायत गिल्ली नगला के धर्मपुर क्षेत्र में ग्रामीणों की जान जोखिम में है। यहाँ खेतों में बिजली के हाई-वोल्टेज तार जमीन से महज 4 फुट की ऊंचाई पर झूल रहे हैं। कन्हैया लाल के खेत के पास से गुजर रही इसनपुर फीडर की यह लाइन इतनी नीचे है कि तार जमीन को छू रहे हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों में दहशत और परेशानी ग्रामीण घमंडी सिंह और रविंद्र सिंह ने बताया कि काफी समय से यह समस्या बनी हुई है। कोहरे के मौसम में स्थिति और भी खतरनाक हो गई है क्योंकि दृश्यता कम होने के कारण झूलते तार दिखाई नहीं देते। खेतों के किनारे से घास लेने वाले ग्रामीण और पशुपालक जान हथेली पर रखकर यहाँ से गुजरते हैं। कई बार लोग बाल-बाल बचे हैं, लेकिन विभाग मौन बना हुआ है।

पेड़ों की टहनियों से टकरा रहे तार बिजली के तार न केवल जमीन के करीब हैं, बल्कि पेड़ों की टहनियों से भी टकरा रहे हैं, जिससे पूरी लाइन में करंट फैलने का खतरा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही इन तारों को ऊंचा नहीं किया गया, तो कोई बड़ी जनहानि हो सकती है। स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों से तुरंत संज्ञान लेने की मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.