नेपाल: गोपालपुर स्थित मिनी गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेले की धूम, मकर संक्रांति की तैयारियां अंतिम चरण में

महराजगंज

महराजगंज जनपद के आगामी मकर संक्रांति के पावन पर्व को लेकर नेपाल के गोपालपुर स्थित मिनी गुरु गोरखनाथ मंदिर में उत्सव का माहौल है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के आगामी मकर संक्रांति के पावन पर्व को लेकर नेपाल के गोपालपुर स्थित मिनी गुरु गोरखनाथ मंदिर में उत्सव का माहौल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छावनी के रूप में प्रसिद्ध इस मंदिर में ‘खिचड़ी मेले’ की तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर समिति के कार्यकर्ता परिसर की साफ-सफाई और सजावट में दिन-रात जुटे हुए हैं।

 

ऐतिहासिक महत्व और जन-आस्था

मंदिर व्यवस्थापक रामसूरत वर्मा ने बताया कि इस मंदिर का निर्माण 6 नवंबर 2012 को योगी आदित्यनाथ जी महाराज द्वारा कराया गया था, जिसका शिलान्यास नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेन्द्र वीर विक्रम शाह ने किया था। तब से यह मंदिर भारत और नेपाल के श्रद्धालुओं के लिए अगाध आस्था का केंद्र बना हुआ है। हर वर्ष यहाँ हजारों की संख्या में श्रद्धालु खिचड़ी चढ़ाने और दर्शन के लिए पहुँचते हैं।

मेले के मुख्य आकर्षण और सुरक्षा व्यवस्था

श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए मेले में झूला, सर्कस, चरखी और विराट दंगल (कुश्ती) का विशेष आयोजन किया गया है। मंदिर परिसर में कुल 105 दुकानें आवंटित की गई हैं। मेले की सुरक्षा को चाक-चौबंद रखने के लिए महेशपुर, पिपरहवा और बेलासपुर प्रहरी कार्यालय से भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

समिति ने लिया तैयारियों का जायजा

मंदिर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र राज कंडेल, व्यवस्थापक रामसूरत वर्मा और मेला अध्यक्ष किशोर खटीक ने संयुक्त रूप से कहा कि श्रद्धालुओं को पूजन-अर्चन में कोई असुविधा न हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। समिति के सदस्य सीताराम, अजय कुशवाहा और महेंद्र हरिजन ने पुष्टि की है कि खिचड़ी चढ़ाने के लिए अलग से कतारों और बुनियादी सुविधाओं की तैयारी पूरी कर ली गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.