गोरखपुर महोत्सव में ‘VIP कल्चर’ पर बवाल,जब कुर्सियों से हटाई गई जनता,तो भड़क उठी महिला पूछा- “क्या हम इंसान नहीं?”

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद अपनी भव्यता के लिए पहचाने जाने वाले ‘गोरखपुर महोत्सव’ से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद अपनी भव्यता के लिए पहचाने जाने वाले ‘गोरखपुर महोत्सव’ से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने आयोजन की व्यवस्थाओं और ‘VIP कल्चर’ पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महोत्सव के दौरान आम जनता के साथ हुए कथित भेदभाव को लेकर एक महिला का गुस्सा फूट पड़ा, जिसका वीडियो और बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कुर्सी से उठाने पर मचा हंगामा

 

जानकारी के अनुसार, महोत्सव का आनंद लेने पहुंची एक महिला को पहले आयोजन स्थल पर बैठने के लिए कुर्सी दी गई थी। महिला का आरोप है कि वह काफी देर से वहां बैठी कार्यक्रम देख रही थी। लेकिन जैसे ही कार्यक्रम में भीड़ बढ़ी और कुछ वीआईपी लोगों का आगमन हुआ तैनात कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने आम लोगों को कुर्सियों से उठाना शुरू कर दिया ताकि वे कुर्सियां ‘खास मेहमानों’ को दी जा सकें।महिला ने इस भेदभावपूर्ण रवैये पर कड़ा ऐतराज जताया और बीच मैदान में ही अपना विरोध दर्ज कराया।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.