महराजगंज
महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब सामुदायिक शौचालय के पास एक 40 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब सामुदायिक शौचालय के पास एक 40 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिलने से इलाके में हत्या और दुर्घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने देखा शव
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 7:00 बजे जब स्थानीय ग्रामीण टहलने के लिए निकले थे, तभी उनकी नजर सड़क किनारे सामुदायिक शौचालय के पास पड़े एक शव पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। किसी राहगीर द्वारा सूचना दिए जाने पर थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।
चोट के निशान: महिला के दाहिने ललाट (माथे) पर चोट के निशान थे और बाएं हाथ पर खरोंचें पाई गई हैं। इसके अलावा महिला के दाहिने पैर का अंगूठा भी कटा हुआ था। मृतक महिला के गले में एक लाल धागा बंधा था, जिसमें दो चाभियां और एक काला धागा लटका हुआ था।
महिला की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है और ग्रामीणों के अनुसार वह मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रही थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया है। पुलिस इसे महज एक हादसा मानने के साथ-साथ अन्य आपराधिक पहलुओं से भी जोड़कर देख रही है।
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला के शरीर पर मिले चोट के निशानों को देखते हुए दुर्घटना सहित सभी संभावित बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल पहली प्राथमिकता महिला की शिनाख्त (पहचान) करना है, जिसके लिए आसपास के थानों को भी सूचित कर दिया गया है।
बुलंदशहर: सऊदी अरब से लौटे कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली,रिश्तों को किया शर्मसारhttps://t.co/Y46YUiZ3Yt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 13, 2026





















