सिद्धार्थनगर: महिला थाने की पहल, ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ के जरिए सिसवा गाँव की महिलाओं को किया जागरूक

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से जनपद के महिला थाने द्वारा एक अनूठी पहल की गई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से जनपद के महिला थाने द्वारा एक अनूठी पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशानुसार, महिला थाना प्रभारी भाग्यवती पाण्डेय के नेतृत्व में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन कर ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

सिसवा गाँव की महिलाओं के बीच पहुँची पुलिस

अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत शौर्य के पर्यवेक्षण में यह कार्यक्रम कोतवाली क्षेत्र के सिसवा गाँव में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं तक पहुँचना था जो अपनी समस्याओं को लेकर थाने तक नहीं आ पाती हैं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को वीडियो फिल्म दिखाकर जागरूक किया और नए कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

हेल्पलाइन नंबरों और साइबर सुरक्षा पर जोर

प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय ने महिलाओं को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, ताकि आपात स्थिति में वे तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें। इनमें शामिल हैं

1090: वुमेन पावर लाइन

112: पुलिस आपातकालीन सेवा

1930: साइबर हेल्पलाइन

1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

181: महिला हेल्पलाइन

1098: चाइल्ड हेल्पलाइन

इसके अलावा, वर्तमान समय में बढ़ते डिजिटल अपराधों से बचने के लिए ‘साइबर जागरूकता अभियान’ के तहत महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए गए।

मिशन शक्ति केंद्र और नए कानून की दी गई जानकारी

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को बताया गया कि उत्तर प्रदेश के सभी थानों में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहाँ वे बिना किसी झिझक के अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। कार्यक्रम के अंत में गाँव के सार्वजनिक स्थानों और घरों पर ‘मिशन शक्ति 5.0’ के स्टीकर भी चस्पा किए गए ताकि जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुँचे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.