परतावल
महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कामता रोड स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में बीती रात चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कामता रोड स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में बीती रात चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बेखौफ चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए मंदिर को निशाना बनाया और वहां रखी दान-पेटी चोरी कर फरार हो गए। चोरी की यह पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
सुबह कपाट खुलते ही हुई चोरी की जानकारी
जानकारी के अनुसार, घटना का पता मंगलवार सुबह तब चला जब मंदिर के पुजारी नित्य की भांति पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। मंदिर का कपाट खोलते ही दान-पेटी गायब देख उनके होश उड़ गए। शोर मचाने पर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखे आरोपी
पुजारी और स्थानीय लोगों ने जब मंदिर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो उसमें दो अज्ञात युवक मंदिर परिसर में संदिग्ध अवस्था में प्रवेश करते हुए दिखाई दिए। फुटेज में साफ दिख रहा है कि दोनों युवक बड़ी ही चालाकी से दान-पेटी उठाकर मौके से चंपत हो रहे हैं। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है।
घटना की सूचना पर पहुंची भिटौली पुलिस ने मौका-मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का दावा है कि फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
KGMU में हाई-वोल्टेज ड्रामा: अपर्णा यादव ने दी सीएम आवास पर दस्तक, VC सोनिया नित्यानंद के खिलाफ दर्ज कराई शिकायतhttps://t.co/w098Mi4wOe
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 9, 2026























