परतावल:पुरैना गांव में गंदगी का अंबार,वर्षों से नहीं हुई सफाई, ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

परतावल

महराजगंज जनपद के विकास खंड परतावल के ग्राम सभा पुरैना में स्वच्छता अभियान के दावों की हवा निकलती नजर आ रही है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के विकास खंड परतावल के ग्राम सभा पुरैना में स्वच्छता अभियान के दावों की हवा निकलती नजर आ रही है। गांव में पिछले कई वर्षों से नियमित सफाई न होने के कारण स्थिति नारकीय हो चुकी है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

कूड़े के ढेर और जाम नालियां बनीं मुसीबत

गांव की गलियों में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर और बजबजाती नालियां प्रशासन की संवेदनहीनता की कहानी बयां कर रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के बीचों-बीच ही कचरा फेंका जा रहा है, जिससे उठने वाली दुर्गंध ने राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

बीमारियों का बढ़ा खतरा

गांव में फैली इस गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों (जैसे डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड) का खतरा मंडराने लगा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लोगों के स्वास्थ्य पर सबसे बुरा असर पड़ रहा।बारिश के समय नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगता है।सफाई कर्मी केवल कागजों या “कभी-कभार” ही गांव में नजर आते हैं।

“सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है। हमने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। अगर जल्द ही सफाई नहीं हुई तो गांव में महामारी फैल सकती है।” — सुभाष शर्मा, स्थानीय ग्रामीण

ग्रामीणों ने एकजुट होकर की मांग

सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर सुभाष शर्मा, गोलू शर्मा, जितेंद्र यादव, बहादुर, राज, अभिषेक, लल्लू, अमन और ओमप्रकाश सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है। उनकी मुख्य मांगें हैं गांव में नियमित सफाई सुनिश्चित की कूड़ा निस्तारण के लिए डस्टबिन और डंपिंग यार्ड की व्यवस्था हो जाम नालियों की तत्काल मशीनों या पर्याप्त कर्मियों द्वारा सफाई कराई जाए।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]